नोएडा, दिसम्बर 31 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना सिटी के पांच औद्योगिक पार्कों में भूमि विवाद के चलते कई वर्षों से अटके पड़े 100 भूखंडों का निस्तारण हो गया है। इन भूखंडों पर जल्द ही आवंटियों को कब्जा दिया जाएगा, ताकि वह औद्योगिक इकाई का निर्माण शुरू कर सके। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के एक अधिकारी ने बताया कि यमुना सिटी के सेक्टर-24, 24ए, 28, 29, 30, 33 में अबतक तीन हजार से अधिक औद्योगिक भूखंडों का आवंटन हो चुका है, लेकिन काफी आवंटियों को भूमि के विवाद के चलते 10 वर्ष बाद तक भी भूखंड पर कब्जा नहीं मिल पाया। प्राधिकरण ने यमुना सिटी में वर्ष 2013 में पहली औद्योगिक भूखंडों की योजना शुरू की थी, सेक्टर-33 में करीब 115 आवंटी ऐसे है जिन्हें आजतक कब्जा नहीं मिल पाया। उद्यमी संघ की ओर से इसे लेकर कई बार अधिकारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.