हरदोई, दिसम्बर 26 -- पिहानी, संवाददाता। मझिया गांव निवासी शिवानी में मैनपुरी जिले के ओझा थाना क्षेत्र के नगरिया गांव निवासी ससुरालीजनो के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी शादी करीब पांच साल पहले अतुल के साथ हुई थी। लेकिन ससुरालीजन अतुल,चंद्रपाल, रम्पो, रामू व मिथलेश अतिरिक्त दहेज में 50 हजार नगद और एक कार की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। बेटी का जन्म होने के बाद उसे और प्रताड़ित करने लगे। 20 दिसंबर को ससुरालीजनों ने मारपीट करते हुए पति गांव के बाहर छोड़कर चले गए। आरोप है कि धमकी दी कि बिना दहेज के आई तो जला देंगे। तब से वह पिता के यहां मायके में रह रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...