संतकबीरनगर, जनवरी 29 -- बखिरा, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने कोतवाली खलीलाबाद के कोल्हुआ लकड़ा निवासी पति, ससुर समेंत पांच पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। बड़गो निवासिनी रमावती देवी ने बताया कि उनकी बेटी संजना की शादी कोतवाली खलीलाबाद के कोल्हुआ लकड़ा निवासी संतोष से तीन माह पूर्व हुई है। लेकिन शादी के कुछ ही दिन बाद से उसके पति संतोष सास पानमती, ससुर जितेन्द्र, देवर संदीप व ननद काजल हमारी लड़की संजना को दहेज की मांग को लेकर मारते-पीटते थे। बीते 27 जनवरी को रात्रि 7.30 बजे लड़की की सास पानमती व ननद काजल संजना को मारपीट कर जानमाल की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया तथा न रखने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...