कौशाम्बी, फरवरी 1 -- प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को डायट मैदान में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना अंतर्गत जनपद कौशाम्बी, अध्योध्या, बरेली व सहारनपुर में 13.39 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कॉमन इन्क्यूबेशन सेंटरों का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम का अध्योध्या, बरेली व सहारनपुर में सजीव प्रसारण भी किया गया। विभिन्न विभागों/स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का फीता काटकर शुभारंभ एवं स्टालों का अवलोकन के दौरान स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार उत्पाद की जानकारी प्राप्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने ग्राम्य विकास योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में विकास खंड कड़ा में 3078.41 लाख की लागत की जिला ग्राम्य विकास संस्थान की स्थापना के लिए आवासीय/अनावासीय भवनों का शिलान्यास किया। इसी प्रकार उ...