रुद्रपुर, जनवरी 20 -- खटीमा। पिटीशन राइटर एवं स्टांप वेंडर यूनियन के चुनाव के तहत पांच पदों के लिए सात प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। चुनाव अधिकारी शिव शंकर भाटिया व आदेश कुमार भटनागर की देखरेख में सोमवार को तहसील परिसर में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी भाटिया ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए हरीश चंद्र सुयाल व आरिफ अंसारी, उपाध्यक्ष पद के लिए मो. अजीम अंसारी, सचिव पद के लिए सलमान अंसारी व शैलेंद्र सिंह राणा, उप सचिव के लिए आशीष सिंह राणा व कोषाध्यक्ष पद के लिए विवेक कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। बताया कि 20 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच एवं नाम वापसी होगी। 24 जनवरी को मतदान व मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...