सीतामढ़ी, जनवरी 29 -- सुप्पी। प्रखंड क्षेत्र के पांच पंचायतों में बुधवार को फार्मर रजिस्ट्रेशन को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। बीएओ रंजन पंडित ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के बड़हरवा, ससौला, अख्ता उत्तरी, हरपुर पीपरा, कोठिया राय समेत पांच पंचायतों में किसानों को फार्मर रजिस्ट्रेशन को लेकर आयोजित शिविर में 153 किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन किया गया। मौके पर अंचल अधिकारी किशुन दयाल राय ने प्रखंड क्षेत्र के पांच पंचायतों में आयोजित फार्मर रजिस्ट्रेशन कैम्प का औचक निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। सीओ ने कृषि अधिकारियों को प्रखंड क्षेत्र के 11 पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया। ताकि प्रखंड क्षेत्र के अधिक से अधिक किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन किया जा सके।

हि...