गाज़ियाबाद, अगस्त 30 -- गाजियाबाद। जिले की ग्राम पंचायतों में अब विकास कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार योजना के तहत इस बार भी जिले की बेहतर कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा। योजना के तहत चयनित पंचायतों को अलग-अलग स्तर पर इनाम दिए जाते है। प्रथम स्थान पर रहने वाली पंचायत को 35 लाख रुपये, द्वितीय को 30 लाख रुपये, तृतीय को 25 लाख रुपये, चतुर्थ को 20 लाख रुपये और पंचम पंचायत को 15 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। यह राशि पंचायतें अपने क्षेत्र में विकास कार्यों पर खर्च कर सकेंगी। पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों का कहना है कि यह पुरस्कार योजना न केवल सम्मान की बात है बल्कि गांवों में विकास कार्य करने का सुनहरा अवसर भी है। पंचायतें अब अपने-अपने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.