गोंडा, जनवरी 5 -- गोण्डा। पांच निरीक्षक और 13 दरोगाओं का रविवार देर रात एसपी विनीत जायसवाल ने कार्यक्षेत्र बदल दिया। इसमें कई थानों के अतिरिक्त निरीक्षक और चौकी इंचार्ज भी शामिल हैं। एसपी ने स्थानांतरित कर्मचारियों को अपने तबादले वाले स्थान पर तुरंत कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है। इंस्पेक्टर दिनेश सिंह को अपराध शाखा से प्रभारी जन सूचना सेल बनाया गया। मनकापुर कोतवाली में तैनात रहे अतिरिक्त निरीक्षक हरिश्चंद्र भारती को प्रभारी निरीक्षक विशेष जांच प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई। पुलिस लाइन से रहे निरीक्षक परमात्मा प्रसाद को अपराध शाखा, अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक तरबगंज राजकुमार यादव को अपराध शाखा, पुलिस लाइन से वीरेंद्र कुमार सिंह को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक तरबगंज बनाया गया। चौकी प्रभारी दतौली रहे सत्य प्रकाश सिंह को सेमरा चौकी इंचार्...