देवघर, जुलाई 20 -- देवघर। नगर थाना क्षेत्र के झौंसागढ़ी अवस्थित बिलैया माई गली में एक युवक को दिनदहाड़े गोली मारने मामले में घायल की मां ने पांच नामजद व अज्ञात पर मामला दर्ज कराया है। घायल अभिजीत कुमार ठाकुर की मां आदर्श कॉलोनी रामपुर खपोरीडीह निवासी सुलेखा देवी ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसमें पांच नामजद आरोपियों और अन्य अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है। घटना शुक्रवार दोपहर के बाद की बताई गई है। प्राथमिकी में सुलेखा देवी ने बताया कि शिवगंगा के पास चाय दुकान पर थी, तभी बड़ी बेटी इसिका कुमारी ने फोन कर बताया कि अभिजीत को गोली लगी है। वह सदर अस्पताल में भर्ती है। तत्काल वह अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टर ने बताया कि अभिजीत को पीठ में गोली लगी है और हालत गंभीर होने के कारण उसे रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। परिज...