मोतिहारी, जनवरी 5 -- मोतिहारी, एक प्रतिनिधि। विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग तमिलनाडू के महाबलीपुरम से गोपालगंज पहुंच गया है। गोपालगंज के रास्ते यह शिवलिंग पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत कैथवलिया के विराट रामायण मंदिर में स्थापित होने के लिए पहुंचेगा। महाबलीपुरम से 21 नवंबर को चला शिवलिंग तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश होते हुए करीब 2500 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर 45 दिन में गोपालगंज पहुंचा है। एक दिन विश्राम के बाद पांच जनवरी को शिवलिंग गोपालगंज के बलथरी के लिए रवाना होगा। बलथरी में सुबह 11:00 बजे शिवलिंग का भव्य स्वागत होगा। इसके पश्चात चैनपट्टी में भी शिवलिंग का स्वागत किया जाएगा। यहां बड़ी संख्या में भक्त जुटेंगे। यहां पर शिवलिंग की पूजा-अर्चना, आरती, बैंड की व्यवस्था की गई है। यह जानकारी श्रीमहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.