बांदा, दिसम्बर 6 -- बांदा। संवाददाता अलग-अलग मामलों में न्यायालय ने पांच दोषियों पर दस हजार रुपये जुर्माना किया है। मटौंध थाने में दर्ज मामले में कानपुर के रेल बाजार चौकी निवासी सौरभ पर तीन हजार रुपये, जसपुरा थाने में दर्ज मामले में तिंदवारी के जौहरपुर निवासी भइयालाल व शिवबालक से तीन हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। कालिंजर थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के आरोपी चित्रकूट जनपद के सरहट गांव निवासी अरब खां पुत्र तेज खां पर तीन हजार और कमासिन थाने में दर्ज मामले में दोषी अमलोखर निवासी राजाभइया पुत्र राजकुमार पर एक हजार रुपये जुर्माना किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...