मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- सकरा। पैगंबरपुर पंचायत के गायत्री नगर बखरी से मंगलवार को गाजे-बाजे के साथ विराट कलश शोभायात्रा निकाली गई। यज्ञ स्थल पर कलश स्थापना के साथ महायज्ञ शुरू हुआ। यज्ञ के अध्यक्ष सूर्यनारायण सिंह ने बताया कि गायत्री प्रज्ञा पीठ रजत जयंती महोत्सव पर 51 कुंडली शक्ति, संवर्द्धन विराट गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसमें युग प्रवचन, देव पूजन, हवन यज्ञ, जप ध्यान, साधना एवं प्रज्ञा योग यज्ञ और विभिन्न संस्कार के बाद यज्ञ की पूर्णाहुति पांचवें दिन होगी। कलश यात्रा में जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष इंद्रभूषण सिंह अशोक, नवल किशोर सिंह, नागेंद्र राय आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.