जौनपुर, फरवरी 21 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर में आयोजित पंच दिवसीय हनुमत कथा एवं दिव्य दरबार के पूर्व शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में हाथी, घोड़े और डीजे के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश रखकर रथ के आगे चल रही थीं। कलश यात्रा के पहले पीठाधीश्वर रुद्रेश्वर महाराज और अजब आनंदपुरी महाराज ने विधि विधान से वेदी पूजन किया। कलश यात्रा में शामिल पीतांबरधारी महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर भगवान हनुमान जी महाराज का नाम संकीर्तन करते चल रही थीं। रथ पर रुद्रेश्वर महाराज और अजब आनंदपुरी महाराज विराजमान रहे। रथ के आगे श्रद्धालुजन गाजे बाजे संग भगवान का नाम संकीर्तन करते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा के मौके पर जय श्री राम, जय हनुमान जी के संकीर्तन से समूचे नगर गुंजायमान हो गया था। कलश यात्रा गुड़हाई मोहल्ला से शु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.