शाहजहांपुर, फरवरी 19 -- स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के शिक्षक शिक्षा विभाग (डीएलएड) में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ हुआ। जिला स्काउट सचिव डॉ. अमीर सिंह ने ध्वजारोहण एवं स्काउट प्रार्थना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। जिला स्काउट प्रतिनिधि गौरव पांडे ने आत्मनिर्भरता और विपरीत परिस्थितियों में कार्य करने की प्रेरणा पर बल दिया। वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. प्रभात शुक्ला ने अनुशासन और सर्वांगीण विकास को आवश्यक बताया। प्रथम दिवस पर स्काउट गाइड के इतिहास, नियम, प्रतिज्ञा व प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार मिश्र ने आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...