शाहजहांपुर, दिसम्बर 17 -- जैन इंटर कॉलेज में कक्षा 1 से 10 के बच्चों के लिए पांच दिवसीय स्काउट गाइड्स कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व प्रधानाचार्य शिव शंकर त्रिपाठी ने ध्वजारोहण कर किया। बरेली से आए स्काउट एवं गाइड्स विशेषज्ञ करुण कुमार पांडे और खुशी श्रीवास्तव छात्र-छात्राओं को पांच दिन तक प्रार्थना, प्रतिज्ञा, अनुशासन, बौद्धिक और तार्किक विकास से संबंधित प्रशिक्षण देंगे। प्रधानाचार्य ऋतंभरा त्रिपाठी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास, नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क और सामाजिक जिम्मेदारी सिखाना है। कार्यक्रम पांच दिन चलेगा और अंतिम दिन विजेताओं का सम्मान किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...