भागलपुर, मार्च 19 -- भागलपुर। द्वारकापुरी स्थित श्याम कुंज में अखिल भारतीय सनातन सेवा संस्थान के तत्वावधान में मंगलवार से पांच दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर खाटू श्याम मंदिर से 108 महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो द्वारकापुरी कॉलोनी तक पहुंची। संस्थान के अध्यक्ष गिरधारी केजरीवाल ने बताया कि 11 पंडितों द्वारा विधि-विधान से बेदी पूजन संपन्न हुआ, साथ ही सनातन सेवा संस्थान के 11 सदस्यों द्वारा सामूहिक रुद्राभिषेक भी किया गया। कथावाचक युवाचार्य डॉ. आकाश शर्मा ने कहा महादेव की पूजा से न केवल भाग्य संवरता है, बल्कि जीवन भी बदल जाता है। भगवान शिव हर स्थान पर उपलब्ध हैं, यदि शिवलिंग न मिले तो हाथ की मुट्ठी बांधकर अंगूठा उठाएं और जल अर्पित करें, इससे काशी विश्वनाथ में जल चढ़ाने के समान पुण्य प्राप्त होगा। इस आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.