लखीमपुरखीरी, फरवरी 21 -- कस्बा भीखमपुर में उत्तर पूरब दिशा में स्थापित शिवमन्दिर में पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 24 फरवरी दिन मंगलवार से प्रारंभ होकर 28 फरवरी शनिवार तक चलेगा। शाहजहांपुर के वैदिक आचार्य शशांक मिश्रा ने बताया कि पहले दिन कलश यात्रा टेढ़ेनाथ धाम तक निकाली जाएगी। उसी दिन वेदी निर्माण कार्य होगा। दूसरे दिन वेदी पूजन, तीसरे दिन अन्यअधिवास, चौथे दिन भव्य शोभायात्रा और अंतिम दिन प्राण प्रतिष्ठा पूर्णाहुति,भंडारा प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...