कोडरमा, जनवरी 31 -- चंदवारा। प्रखंड के उरवां मोड़ स्थित उमानाथ मंदिर में श्री श्री 108 पांच दिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ तीन फरवरी से शुरू होगी। इसको लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। पांच दिवसीय इस कार्यक्रम के तहत पहले दिन तीन फरवरी को जल यात्रा, चार को मंडप प्रवेश, वेदी पूजन, जलाधिवास, पांच को गौरी गणेश पूजन, वेदी पूजन, मंडप पूजन, फल पुस्पाधिवास, अग्नि प्रतिष्ठा, छह को गौरी गणेश पूजन, वेदी पूजन, शिव प्राण प्रतिष्ठा, हवन व सात को वेदी पूजन, मंडप पूजन, ब्रह्मण भोजन, महाप्रसाद वितरण, पुर्णाहूति के साथ यज्ञ का समापन होगा। इस दौरान प्रत्येक दिन संध्या में प्रवचन कार्यक्रम होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.