हजारीबाग, जून 10 -- हजारीबाग विधि प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले प्रधान जिला जज रंजीत कुमार और कुटुंब न्यायाधीश अनुज कुमार नंबर एक के देखरेख में पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान का आयोजन 16 से 20 जून तक किया जाएगा। यह अभियान न्याय सदन स्थित मध्यस्थता केन्द्र, हजारीबाग में आयोजित की जाएगी। विशेष मध्यस्थता अभियान के सफल आयोजन के लिए सोमवार को सभी मध्यस्थों के साथ प्रधान जिला जज और कुटुंब न्यायाधीश ने एक बैठक की और ज्यादा से ज्यादा पारिवारिक मामलों में सुलह करवाने से संबंधित निर्देश मध्यस्थों को दिया। मध्यस्थों को लंबित पारिवारिक मामलों की सूची उपलब्ध करा दी है। सभी मध्यस्थों को यह निर्देश भी दिया गया है कि संबंधित पारिवारिक मामलों के पक्षकारों से संपर्क कर उनके मामलों में मध्यस्थता कराने का निर्देश दिया है। जिला विधिक से...