नोएडा, फरवरी 9 -- ग्रेटर नोएडा। आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में पर्सनल इफेक्टिवनेस विषय पर पांच दिवसीय स्टाफ विकास कार्यक्रम का समापन हो गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य संकाय एवं स्टाफ सदस्यों के व्यक्तिगत, भावनात्मक एवं व्यावसायिक कौशलों का विकास करना रहा। इस दौरान प्रथम से अंतिम दिन तक दैनिक जीवन में भावनात्मक प्रभावशीलता के महत्व को बताने से लेकर, रोल प्ले, अनुभवात्मक गतिविधियाँ एवं आत्म-जागरूकता से जुड़े अभ्यास व शैक्षणिक एवं व्यावसायिक परिवेश में दूरदृष्टि, ईमानदारी एवं उत्तरदायित्वपूर्ण नेतृत्व के महत्व को रेखांकित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...