सहारनपुर, फरवरी 8 -- सरसावा। अंबाला रोड स्थित श्री शक्ति पीठ वैष्णो धाम श्री आदिशक्ति अष्टादशभुजा माता श्री महालक्ष्मी दरबार एवं हनुमान मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय वार्षिक उत्सव का रविवार को विधि-विधान से हवन-यज्ञ और पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। पीठाधीश्वर संजय महाराज ने मां भगवती की महिमा बताते हुए कहा कि दुर्गा उपासना से रोगों का नाश होता है और जीवन में सुख-शांति व समृद्धि आती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से नियमित हवन-यज्ञ करने का आह्वान किया। आचार्य पंडित अमित भारद्वाज ने छप्पन भोग अर्पित कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन संपन्न कराया। कार्यक्रम में विधायक मुकेश चौधरी, पूर्व विधायक रविंद्र चौधरी पनियाला, आईएएस श्रेया सिंघल, प्रवीण चौधरी, पुष्पेंद्र चौधरी, राजकुमार तोमर आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.