प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 14 -- प्रतापगढ़। एमडीपीजी कॉलेज में शनिवार को पांच दिवसीय रोवर्स-रेंजर प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। प्राचार्य प्रो. शैलेन्द्र कुमार मिश्र ने प्रशिक्षुओं को रोवर्स-रेंजर शिविर की महत्ता बताई। कहा कि शिविर में आपदा जैसी स्थिति में अपनी और अन्य लोगों की सुरक्षा की कला सिखाई जाएगी। इस मौके पर रेंजर प्रभारी बीएड विभागाध्यक्ष प्रो. उषा दुबे, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संजय कुमार दुबे, संजीव कुमार शर्मा, डॉ. सीएन पांडेय आदि मौजूद रहे। शिविर का समापन 18 फरवरी को होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...