रायबरेली, फरवरी 9 -- रायबरेली संवाददाता। इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय पांच दिवसीय रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ थानाध्यक्ष मिल एरिया विन्ध्य विनय ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्राचार्य डॉ. प्रीती तिवारी व मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रेंजर्स शिविर के प्रथम सत्र में डॉ. प्रीती तिवारी ने सर्वप्रथम ध्वज को सलामी दी गयी एवं रेंजर्स को प्रार्थना करवायी गयी। प्राचार्या डॉ. प्रीती तिवारी एवं अन्य अतिथिगण, ट्रेनर साधना, प्रतिमा सिंह का स्वागत रेंजर्स प्रभारी शालिनी कनौजिया द्वारा बुके, बैज, स्कार्फ भेंट कर किया गया। वहीं सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, कुलगीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.