शामली, फरवरी 4 -- राजकीय महिला महाविद्यालय में चल रहे रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. प्रदीप कुमार द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। रेंजर्स ने वी फॉर्मेशन में भाग लिया। प्रार्थना और झंडा गीत के पश्चात प्रशिक्षण सत्र में यूनिफॉर्म, विभिन्न ध्वजों का महत्व, प्राथमिक सहायता, पट्टी बांधना और स्ट्रेचर बनाना सिखाया गया। दोपहर के विशेष व्याख्यान में शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. प्रदीप कुमार ने अनुशासन, व्यायाम और संतुलित भोजन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सबसे बड़ी संपत्ति है। जंक फूड और तैलीय भोजन से बचें, क्योंकि ये मोटापा, मधुमेह और हृदय रोग का कारण बनते हैं। उन्होंने वात, पित्त, कफ के अनुसार भोजन और योग-व्यायाम की जानकारी भी दी। रेंजर्स प्रभारी डॉ. अंकिता त्यागी ने छात्राओं को प्रेरित करत...