बोकारो, फरवरी 14 -- चंदनकियारी प्रखंड के ग्राम कुसुमकियारी टोला घांघरागौड़ा में भव्य जलयात्रा के साथ पांच दिवसीय रूद्र महायज्ञ सह महाशिवरात्रि महोत्सव जलयात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। इसके पूर्व गाजे बाजे के आम पल्लवयुक्त कलश लेकर कुंवारी कन्या,सपत्नीक व्रतिगण मंदिर में बाबा भोलेनाथ से अनुपमति लेकर जयकारा लगाते हुए कुसुमकियारी गांव का परिभ्रमण करते गवाई नदी घाट पहुंचे जहां विधि विधान के मंत्रोच्चारण कर व्रतिगण को सात्विक भाव से पवित्र करते हुए पंचदेवता,ग्राम देवता, कुल देवता ,जल देवता समेत अन्य सभी देवी देवताओं की पूजा अर्चना के पश्चात गंगा आरती के पश्चात जल यात्रा की शुरूआत की गई। काफी संख्या में महिला पुरूष पीला वस्त्र धारण कर भक्ति भाव से जलयात्रा में शामिल हुए। यज्ञाचार्य सचिन पाण्डेय के अलावे वैदिक सुरज शास्त्री,कृष्णानंद पाण्डेय,संपूर्ण...