प्रयागराज, फरवरी 3 -- प्रयागराज। भागीरथ सहयोग सेवा संस्थान की ओर से माघ मेला के सेक्टर सात में स्थित शिविर में आयोजित पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि एसडीएम आलोक त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि प्रमोद कुमार त्रिपाठी रहे। वक्ताओं ने योग को स्वस्थ जीवनशैली का आधार बताया। संस्था के राष्ट्रीय सचिव अवनीश सिंह चंदेल के सानिध्य में योगासन, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास कराया गया। अभिषेक चौहान, योगी संदीप, राजन महुआ, अवनीश मौर्य, शिवराज सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...