चाईबासा, फरवरी 10 -- गुवा । गुवा सेल के फुटबॉल मैदान में मंगलवार को पांच दिवसीय यूथ क्रिकेट चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया है। उद्घाटन समारोह में गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि महाप्रबंधक आर.के. बंगा एवं झारखंड मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा स्वर्गीय प्रेमजीत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके पश्चात अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। चैंपियनशिप का पहला मुकाबला पापा 11 एवं यंग बॉयज टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर यंग बॉयज टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए पापा 11 टीम ने...