बागपत, जनवरी 19 -- बिनौली। जिवाना गुलियान के सिद्ध गुरु आध्यात्मिक पीठ नीलकंठ आश्रम में सोमवार को महागुरुदेव अवतरण महोत्सव प्रकाश पर्व के अवसर पर पांच दिवसीय यजुर्वेद पारायण महायज्ञ का आश्रम के पीठाधीश सिद्ध गुरु महाराज ने ओम पताका का ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य अमित कुमार शास्त्री के निर्देशन में श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ यज्ञ में आहुति प्रदान की। यज्ञ में सस्वर वेदपाठ और भजन आचार्य अंकुर भारद्वाज ने किया। यजमान राजकुमार सपत्नीक रहे। यज्ञ में आश्रम के पीठाधीश सिद्घ गुरु महाराज ने कहा गुरु की शरण में जाने से ही मनुष्य का भाग्य सवरता हैं। क्योंकि गुरु अज्ञान के अंधकार को मिटाकर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं, जीवन को सही दिशा दिखाते हैं, मन को शुद्ध करते हैं और ईश्वर प्राप्ति का मार्ग सरल बनाते हैं। य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.