मधेपुरा, मार्च 4 -- सिंहेश्वर, निज संवाददाता। महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर सिंहेश्वर मंदिर के शिव गंगा तट पर काशी नगरी के गंगा आरती का दिव्य स्वरूप देखने को मिला। श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के द्वारा आयोजित पांच दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव में सिंहेश्वर मंदिर के पुजारी द्वारा प्रत्येक दिन संध्या 7 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिव अराधना सह महाआरती किया गया। इस अवसर पर विभिन्न कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। रविवार को जुनियर खेसारी गौरव लाल यादव ने कार्यक्रम प्रस्तुति किया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार ने कहा महाशिवरात्रि महोत्सव की दिव्यता और बाबा सिंहेश्वरनाथ का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उन्होंने संस्कृति को भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित करने पर बल देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी हमारे देश की ऐसी उर्जावान शक्ति है जो विश्व भर में मजबूत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.