पाकुड़, मार्च 17 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में विशेष मध्यस्थता अभियान को सफल बनाने को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित की गई। मध्यस्थता अभियान 17 मार्च से 21 मार्च तक चलेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुधांशु कुमार शशि, सचिव अजय कुमार गुड़िया, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ सुबोध कुमार दफादर, मेडिएटर अधिवक्ता समीर कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। विशेष मध्यस्थता अभियान को सफल बनाने को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में पारिवारिक सुलहनीय मामलों को त्वरित निपटारा किया जाएगा। मध्यस्थता का उद्देश्य पर प्रकाश डा...