उरई, जनवरी 19 -- उरई। 21 से 25 जनवरी तक पांच दिवसीय बौद्ध धम्म देशना कार्यक्रम का आयोजन मैत्री बुद्ध बिहार बघौरा उरई में होगा। यह जानकारी भदंत ज्ञान ज्योति ने दी। उन्होंने बताया कि 21 जनवरी से होने वाले बौद्ध धर्म सम्मेलन में भारत के कोने-कोने से बौद्ध सन्यासियों का आगमन होगा। इन सभी केे द्वारा तथागत बुद्ध के जीवन परिचय और उनके विचारों को जिले के बुद्ध अनुयायियों को सुनाया जाएगा। कथा वाचक अरविन्द बौध्द टीम के साथ संगीतमय बुद्धकथा प्रतिदिन अपराह्न 1 बजे से शाम 5बजे तक सुनाएंगे। यह कार्यक्रम पांच दिनों तक निरंतर चलेगा और अंतिम दिन भोजन दान एवं सामूहिक बौद्ध विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिले के बौद्ध अनुयायियों को कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...