छपरा, जनवरी 28 -- छपरा। सारण डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित पंचदिवसीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का भव्य उद्घाटन राजपूत स्कूल के इंडोर बैडमिंटन ऑडिटोरियम में किया गया। सचिव प्रीतेश सिंह ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में राम पुकार सिंह, एएसपी सदर-1 उपस्थित रहे। उनके साथ संतोष पासवान, पुलिस उपाधीक्षक (ट्रैफिक), अब्दुर रहमान दानिश, पुलिस उपाधीक्षक (साइबर), किरण शंकर, सदर सर्किल इंस्पेक्टर, संजीव कुमार, इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष टाउन, सुभाष कुमार, इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष भगवान बाजार, उपेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर, रंधीर कुमार, इंस्पेक्टर तथा विशाल आनंद, इंस्पेक्टर की गरिमामयी उपस्थिति रही। मेन्स सिंगल में छपरा के आनंद मोहन ने गोपालगंज के राजन कुमार को 30-14 से पराजित किया। वहीं मेन्स डबल्स में छपरा के आदित्य और सजल की जोड़ी ने मी...