पटना, जनवरी 5 -- देशभर में सभी सरकारी, निजी और सहकारी बैंक पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत अन्य मांगों को लेकर 27 जनवरी को हड़ताल पर रहेंगे। सोमवार को इसकी जानकारी ऑल इण्डिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव डीएन त्रिवेदी ने दी। उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह के अलावा आईडीबीआई, ग्रामीण बैंक और जीवन बीमा के विनिवेशीकरण पर प्रतिबंध, बैंकों में रेगुलेटेड ऑफिस आवर और पेंशन अपडेशन की मांग शामिल हैं। रिजर्व बैंक, बीमा कंपनियों, नाबार्ड और केंद्र सरकार के कार्यालयों में प्रत्येक शनिवार को अवकाश रहता है। मगर बैंकों में मात्र दूसरे और चौथे शनिवार की बंदी रहती है। श्री त्रिवेदी ने बताया कि ग्रामीण बैंक के आईपीओ स्थगित करने से संबंधित मांग को लेकर सोमवार को केन्द्रीय श्रमायुक्त, नई दिल्ली के समक्ष चल रही वार्ता अनिर्णित रही और अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.