मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 16 -- मुजफ्फरपुर, वसं। वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा लंबित पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था को शीघ्र लागू करने को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) ने जनवरी 2026 के मध्य में देशव्यापी हड़ताल का प्रस्ताव लाया है। इसी क्रम में यूएफबीयू, मुजफ्फरपुर इकाई के तत्वावधान में इसके सभी घटक संगठनों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने मंगलवार को ड्यूटी के दौरान बैज लगाकर पूरे जिले में विरोध दर्ज कराया। यूएफबीयू के संयोजक मनोरंजनम ने बताया कि प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने हेतु आगामी दिनों में विशाल प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी बैंककर्मियों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। मौके पर यूएफबीयू के उप संयोजक पंकज कुमार ठाकुर ने कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.