सहारनपुर, फरवरी 12 -- युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के नेतृत्व में बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल रखकर प्रदर्शन किया। उन्होंने पांच दिवसीय बैंक व्यवस्था लागू करने की मांग की। इसके साथ ही सरकार पर मजदूर विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने श्रमिकों की हड़ताल भी समर्थन किया। दिल्ली रोड पर प्रदर्शन के दौरान यूपी बैंक एम्पलाइज यूनियन के जिला महामंत्री राजीव जैन ने कहा कि 2015 में हुए द्विपक्षीय समझौते में दूसरे एवं चौथे शनिवार को अवकाश तय किया गया था और बाकी शनिवारों के अवकाश के लिए बाद में विचार करने की सहमति बनी थी, लेकिन 11 वर्षों के लंबे आंदोलन के बाद भी पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग पूरी नहीं हो सकी है। पीएनबीओए के मंडल सचिव राजीव माहेश्वरी व एआईबीईए के सामान्य परिषद सदस्य राहुल कपिल ने कहा कि जब नवंबर 2023 में सो...