बिजनौर, दिसम्बर 30 -- बैंकों में पांच दिवसीय सप्ताह की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर देशव्यापी प्रदर्शन के तहत भारतीय स्टेट बैंक स्टाफ एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव दीपक कुमार के नेतृत्व में पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने की मांग को लेकर मंगलवार की शाम भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा बिजनौर में एकत्रित होकर समक्ष पूरी ताकत से सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की एवं जोरदार प्रदर्शन किया इसमें सभी बैंको के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। मोहित कुमार आंचलिक सचिव, गौरव वर्मा, संदीप कुमार, सोमपाल, सीपी सिंह, दीपक कुमार, कमल, युवराज, विकास कुमार, संदीप बहुरिया, अंकित कुमार एवं अन्य कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.