औरैया, जनवरी 27 -- औरैया, संवाददाता। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को औरैया जिले में बैंक कर्मियों ने हड़ताल की। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यूएफबीयू के आह्वान पर जिले के सभी सार्वजनिक और निजी बैंकों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। हड़ताल के चलते करोड़ों रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ और ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह बैंक खुलने के समय कर्मचारी अपनी-अपनी शाखाओं में पहुंचे, लेकिन कामकाज बंद रखते हुए प्रदर्शन किया। केनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक के बाहर बैंक कर्मियों ने नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। नकदी निकासी और जमा के लिए पहुंचे ग्राहकों का कोई काम नहीं हो सका, जिससे उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। बताया गया कि देशभर में सार्वजनिक क...