रुद्रपुर, जनवरी 27 -- रुद्रपुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंकर्स यूनियन के आह्वान पर मंगलवार को पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर सभी बैंकों के कर्मचारियों ने हड़ताल कर कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान बैंक कर्मचारियों ने शहर में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इससे पूर्व पीएनबी बैंक के सामने कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सभा का आयोजन किया। सभा को संबोधित करते हुए बैंक यूनियन के पूर्व महासचिव गिरीश चंद्र जोशी ने कहा कि बैंकिंग कार्य अत्यधिक दबावपूर्ण हो गया है। महिला कर्मचारी घर और बच्चों को पर्याप्त समय नहीं दे पा रही हैं, इसलिए पांच दिवसीय बैंकिंग बेहद जरूरी है। वहीं पूर्व अध्यक्ष समीर राय ने कहा कि कर्मचारी और अधिकारी सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक बैंक कार्यों में व्यस्त रहते हैं, जिससे पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करना कठिन हो गया है। वक्ताओं ने ...