बागेश्वर, फरवरी 1 -- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में समग्र शिक्षा के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए पांच दिवसीय बाल वाटिका प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया है। प्रशिक्षण राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य प्रारंभिक शिक्षा को सुदृढ़ करना है। प्रशिक्षण में आंगनबाड़ी केंद्रों को बाल वाटिका के रूप में विकसित करने, खेल एवं गतिविधि आधारित शिक्षण, सामाजिक व भावनात्मक विकास, प्रारंभिक साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान पर विशेष जोर दिया जा रहा है। 'उतरा' माडल के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास से जुड़ी विभिन्न विधियों की जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम में जनपद के तीनों विकासखंडों से 150 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रतिभाग कर रहे हैं, जिन्हें 35-35 के बैचों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।...