बेगुसराय, दिसम्बर 16 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में 16 दिसंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. हिमांशु ने 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को दो बूंद पोलियो की दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान प्रखंड क्षेत्र के लगभग 20 हजार बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए कुल 42 हाउस-टू-हाउस टीम, 8 मोबाइल टीम, 1 ट्रांजिट टीम तथा 18 सुपरवाइजर की तैनाती की गई है। पोलियो दवा की सतत एवं निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पहसारा, गम्हरिया, रजाकपुर, देवपुरा एवं समसा में सब-डिपो तथा बेगमपुर में ड्रॉपिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। मौके पर बीएमसी गोपाल शर्मा, बीसीएम उषा कुमारी, एए...