दुमका, फरवरी 2 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। रानेश्वर के आसनबनी गांव स्थित श्री श्री निताई गौर गिरिधारी जगन्नाथ सेवाश्रम में आयोजित 5 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान रविवार को भंडारे के साथ सम्पन्न हो गया। बुधवार से यहां अखंड 24 प्रहर व्यापी हरिनाम संकीर्तन सह श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया था। श्री धाम वृंदावन से आए श्रीमद्भागवत कथा व्यास गौतम देव जी के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा प्रस्तुत किया गया। श्रीमद्भागवत कथामृत श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया था। वहीं मंदिर परिसर में भोग आरती के साथ 64 महंत की भोग लगाया गया। भोग आराधना के बाद भंडारे के प्रसाद का वितरण किया गया। आश्रम के महंत पूर्ण दास बाबाजी ने बताया यह आयोजन प्रत्येक वर्ष की जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...