दुमका, दिसम्बर 24 -- दुमका, प्रतिनिधि। जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला आयुक्त भारत स्काउट एवं गाइड दुमका भूतनाथ रजवार के निर्देशानुसार भारत स्काउट एवं गाइड दुमका द्वारा संचालित गाइड का पांच दिवसीय शिविर मंगलवार से श्रीराम कृष्ण आश्रम उच्च विद्यालय, दुमका में विधिवत रूप से प्रारम्भ हो गया। वरीय उपसभापति दिवाकर महतो ने कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का प्रशिक्षण कठिन समय में भी सुगमतापूर्वक जीवन जीने की कला सिखाता है। मुख्य जिला आयुक्त हरिश्चन्द्र चौधरी ने कहा कि शिविर का जीवन बहुत ही रोमांचकारी होता है। श्रीराम कृष्ण आश्रम उच्च विद्यालय, दुमका के प्रभारी प्राचार्य अशोक कुमार यादव ने कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का प्लेटफार्म बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिला सचिव विजय कुमार दूबे ने बताया कि शिविर अवधि में गा...