गंगापार, फरवरी 7 -- क्षेत्र के बगहा, सिरसा स्थित एमएल पब्लिक स्कूल में पांच दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। सांसद उज्जवल रमण सिंह ने विजेता बच्चो को ट्रॉफी, मेडल देकर खेलकूद प्रतियोगिता का समापन किया। बच्चों ने वॉलीबाल, क्रिकेट, बैडमिंटन, दौड़, खो-खो, कबड्डी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन भी किया जो कि तारीफ के काबिल रहा। मुख्य अतिथि ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद अत्यंत आवश्यक है इससे शारीरिक क्षमता के साथ-साथ मानसिक मजबूती भी बढ़ती है। इसलिए बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय रहना चाहिए। कालेज की निदेशक बबीता गुप्ता ने सभी बच्चो को खेल और पढ़ाई दोनों में रुचि रखने के लिए कहा कालेज के चेयरमैन दुर्गा प्रसाद गुप्ता और प्रबंधक वेद प्रकाश गुप्ता ने भी बच्चो को प्रोत्...