प्रयागराज, फरवरी 9 -- प्रयागराज, संवाददाता। माघ मेला के सेक्टर तीन स्थित गंगा पंडाल में आयोजित पांच दिवसीय किसान मेले का सोमवार को समापन हुआ। मेले में उद्यान विभाग एवं विभिन्न किसान उत्पादन संगठनों की ओर से 40 से अधिक स्टाल लगा गए थे। समापन अवसर मुख्य अतिथि राजकीय बीज प्रमाणीकरण संस्थान लखनऊ के पूर्व निदेशक एसआर कौशल रहे। इस मौके पर उप कृषि निदेशक पवन विश्वकर्मा, जिला कृषि अधिकारी केके सिंह, अनिल शर्मा, एसपी सिंह, डॉ. टीडी मिश्रा, डॉ. मीनाक्षी सक्सेना समेत कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...