जामताड़ा, जनवरी 28 -- मिहिजाम, प्रतिनिधि।पांच दिवसीय कार्य प्रणाली की मांग को लेकर मंगलवार को देशभर के सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों में कामकाज ठप रहा। मिहिजाम शहर अंतर्गत सभी बैंकों में ताला लटका रहा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर आयोजित इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल में एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, कैनरा बैंक और इंडियन बैंक समेत सभी सरकारी बैंक शाखाएं बंद रही। हड़ताल की वजह से परेशान हुए आम लोग: तीन दिनों के अवकाश के बाद लगातार चौथे दिन बैंकों के बंद रहने की वजह से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंक कर्मचारी लंबे समय से सप्ताह में केवल पांच दिन काम और शनिवार एवं रविवार की साप्ताहिक छुट्टी की मांग कर रहे हैं। वर्तमान व्यवस्था में बैंक कर्मियों को रविवार के साथ महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.