बरेली, दिसम्बर 3 -- समग्र शिक्षा (माध्यमिक) बरेली के तहत जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के 50 चयनित छात्रों ने 28 नवंबर से दो दिसंबर तक गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में पांच दिवसीय एक्सपोजर विजिट में प्रतिभाग किया। पहले दिन डॉ. मोहित व डॉ. सुमित ने एलपीएम विभाग में घोड़े, गाय, बकरी, सुअर एवं अन्य पशुओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। दूसरे दिन सीआरसी विभाग में डॉ. समीर चतुर्वेदी, योगेश शर्मा एवं सुनील विश्वकर्मा ने जैविक खेती व मशरूम उत्पादन पर जानकारी प्रदान की। तीसरे दिन मत्स्य पालन विभाग में डॉ. राजेश राठौर और डॉ. सुधांशु ने मछली व मधुमक्खी पालन पर प्रशिक्षण दिया। चौथे दिन कृषि विभाग में डॉ. छाया एवं डॉ. विपिन चन्द्र ध्यानी ने गृह विज्ञान व कृषि विज्ञान से अवगत कराया। पांचवें दिन डेरी विभाग में डॉ. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.