बाराबंकी, फरवरी 6 -- सिरौलीगौसपुर। कोतवाली बदोसराय क्षेत्र में शारदा सहायक समानांतर नहर के कसरैला झाल में शुक्रवार को एक वृद्धा ाक शव मिला। शव देख कर मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वृद्धा पिछले पांच दिनों से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार को मिला शव: शारदा सहायक समानांतर नहर के कसरैला झाल में शुक्रवार को एक वृद्धा का शव देख कर ग्रामीण ठिठक कर रुक गए। कुछ ही देर में वहां भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। शव सड़ चुका था। मृतका की पहचान कल्पवती (75) पत्नी स्व. कल्लू निवासी ग्राम चमारनपुरवा मजरे भवानीपुर ददरौली थाना बदोसराय के रूप में की गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। दो फरवरी से गायब थी वृद्धा: परिजनों ने बताया कि कल्पव...