बस्ती, फरवरी 18 -- गायघाट (बस्ती)। हिन्दुस्तान संवाद लालगंज थाना क्षेत्र के सेल्हरा गांव के समीप कुआनो नदी में सोमवार की सुबह एक किशोरी का शव उतराता दिखा जिससे सनसनी फैल गई। उसने स्कूल ड्रेस पहन रखी थी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। उसकी पहचान क्षेत्र के ही बर्रोहिया निवासिनी छात्रा पिंकी के रूप में हुई। वह पांच दिनों से लापता थी। सेल्हरा गांव के कुछ लोग सोमवार की सुबह नदी के किनारे टहलने निकले थे। उन्होंने नदी में युवती का शव देखकर शोर मचाया। उनका शोर सुनकर गांव के लोग हमा हो गए। सूचना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष लालगंज सुनील कुमार व चौकी इंचार्ज कुदरहा अशोक यादव मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। युवती की शिनाख्त क्षेत्र के ही बर्रोहिया निवासी विक्रम की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.