बस्ती, मार्च 9 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। विक्रमजोत ब्लॉक क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर जलने से चार दिनों से ग्रामीण अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर हैं। मामला गोपालपुर गांव में लगे 25 केवीए ट्रांसफॉर्मर का है। ग्रामीणों ने इसकी लिखित शिकायत पोर्टल पर की है। अभी तक समस्या जस की जस बनी है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग के अधिकारी फोन ही नहीं उठाते हैं। ब्लाक क्षेत्र के लखना गांव में लगे 25 केवीए के ट्रांसफॉर्मर से गोपालपुर गांव में फूलडीह विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति होती है। बीते 4 मार्च को अज्ञात कारणों से गांव में लगा ट्रांसफॉर्मर जल गया। जिससे कई घरों में लगे विद्युत उपकरण जल गए। ग्रामीणों का काफी नुकसान हुआ। समस्या निस्तारण के लिए पीड़ितों ने विद्युत उपकेंद्र पर संपर्क किया तो ऑनलाइन शिकायत का रास्ता बता कर जिम्मेदारो ने पल्ला झाड़ लिया। गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.