कन्नौज, दिसम्बर 5 -- तिर्वा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के मनीपुर्वा गांव में पांच दिन से गायब एक युवक का पता नहीं चल सका। परिजनों ने रिश्तेदारी व अन्य संबंधियों में खोजबीन कर डाली। इसके बाद भी उसका पता नहीं चल सका। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज खोजबीन शुरू कर दी। कोतवाली क्षेत्र के मनीपुर्वा गांव निवासी विश्वनाथ इंजन आदि ठीक करने का काम करता है। विश्वनाथ मिस्त्री ने बताया कि उसका बड़ा पुत्र प्रबल राजपूत 18 वर्षीय बीते एक तारीख से अचानक घर से गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका। सभी रिश्तेदारों व उसके सहपाठियों से भी पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी कोई पता नहीं बताया। विश्वनाथ की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी। उधर परिजनों ने पांच दिन तक न मिलने के कारण किसी अनहोनी आशंका भी जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.